उझानी। क्षेत्र के गांव मिहौना निवासी 10वीं का छात्र चरन सिंह शनिवार को लापता हो गया। खोजबीन में जुटे परिजनों को दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
लापता चरन सिंह कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना के विक्की का पुत्र है। वह शनिवार सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने उसके सहपाठियों से भी जानकारी की। रविवार को बालक के चाचा गौरव की ओर से कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी बालक की तलाश में जुट गई है। संवाद