बिल्सी बार के हेमेंद्र अध्यक्ष, बागीश सचिव बने
बार एसोसिएशन बिल्सी का वार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें हेमेंद्र सिंह अध्यक्ष और बागीश माहेश्वरी सचिव निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी रामप्रकाश एवं सोमपाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के दावेदार हेमेंद्र सिंह को 54 और सत्यप्रकाश को 11 मत मिले। इस तरह हेमेंद्र 43 मतों से विजयी घोषित किया गया। सचिव पद के लिए वागीश माहेश्वरी को 40 और ज्ञानसिंह त्यागी 25 मत मिले। बागीश 15 मतों से विजयी बने। उपाध्यक्ष के लिए भुवनेश्वर सिंह, सह सचिव के लिए प्रमोद कुमार रावल एवं पुस्तकालय के देवसिंह यादव, ऑडीटर के हरिओम यादव को निर्विरोध चुना गया है। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अर्जुनवीर सिंह, सोमपाल, रामप्रकाश, विवेक राठी, संजीव कुमार, मुनीश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, मृगांक मोहन, विजय कुमार, रामनाथ शर्मा, अजयपाल सिंह, सलीम अहमद, अखिलेश सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल, अखिल कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। इधर क्षत्रिय समाज के नेता दीपक चौहान, भानु सिंह, राहुल वार्ष्णेय, संजीव कु् मार, सुभाष चंद्र, दीपक गुप्ता, शकील कुरैशी, गौरव वर्मा आदि ने हेमेंद्र सिंह के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है।