फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अधिवक्ता के बीमार होने के कारण टली नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में सुनवाई

Wed, 14 Aug 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। मस्जिद पक्ष की तरफ से वक्फ बोर्ड को अपनी बहस शुरू करनी थी, लेकिन मंगलवार को बोर्ड के अधिवक्ता असरार अहमद के बीमार होने की वजह से सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर करते हुए जामा मस्जिद की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया था। सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी के न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में मामला चल रहा है। सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वैश्य की बहस पूरी हो चुकी है। मस्जिद पक्ष की तरफ से एक पक्ष इंतजामिया कमेटी की बहस भी पूरी हो गई है। वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता को बहस करनी थी। बोर्ड के अधिवक्ता असरार अहमद के बीमारी का प्रार्थना पत्र आने के बाद अदालत ने अगली तारीख लगा दी। इस मामले में अब 17 अगस्त को सुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें