बदायूं। नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में अगली सुनवाई अब 9 अप्रैल को होगी।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी कोर्ट मनीष कुमार तृतीय की कोर्ट में विचाराधीन इस मामले में नीलकंठ महादेव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वेदप्रकाश साहू ने बताया कि सर्वे कमीशन के आवेदन पर आर्डर के लिए बहस की गई। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता असरार अहमद ने बताया कि उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा- पहले यह तय होना चाहिए कि यह मामला चलाए जाने योग्य है या नहीं। इस पर विषय पर आर्डर हो। तब आगे की बात उचित होगी। संवाद