बदायूं। नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई अब 30 सितंबर को होगी। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण न्यायालय ने अगली तारीख लगा दी।
सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार की न्यायालय में मामला चल रहा है। वादी मुकेश पटेल ने जामा मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया था। जहां मस्जिद पक्ष के इंतजामिया कमेटी ने पहले ही अपनी बहस पूरी कर दी। प्रतिवादी नंबर दो वक्फ बोर्ड अपनी बहस शुरू कर चुका है, जो जारी रहेगी। शनिवार को बार कौंसिल के विरोध-प्रदर्शन की वजह से अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने पर न्यायालय ने अगली तारीख लगाई है। न्यायालय को यह देखना है की यह केस चलने योग्य है या नहीं। इस पर फैसला लिया जाना है। अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी। संवाद