फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया के आठ व कोरोना का एक नया रोगी मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहे जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना का एक नया रोगी मिलने के बाद सक्रिय रोगियों की संख्या चार हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले में मलेरिया के भी आठ रोगी मिले हैं। हालांकि, फैल्सीपेरम का कोई रोगी नहीं मिला है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को समरेर, सालारपुर, जगत, म्याऊं, उझानी के गांवों में चार सौ से ज्यादा लोगों की जांच की। इस दौरान मलेरिया के आठ रोगी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात गांवों में हेल्थ कैंप लगाए गए। इस दौरान बुखार के सौ से ज्यादा रोगी मिले। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना का भी एक रोगी मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जिले में 1367 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई है। एक कोरोना संक्रमित मिला है। बृहस्पतिवार को कोई रोगी स्वस्थ नहीं हुआ है।
सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि मलेरिया नियंत्रण में है। पिछले वर्षों के मुकाबले काफी कम मामले सामने आ रहे हैं। लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें