फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद मिला कोरोना का मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सितंबर माह में रविवार को दूसरी बार बूस्टर डोज मेगा डे मनाया जाएगा। जिले को शनिवार को इसके लिए वैक्सीन की 40 हजार डोज की सप्लाई मिल गई है। शुक्रवार को भी बूस्टर डोज मेगा डे के तहत 13 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का सुरक्षा टीका लगाया गया था। इधर, जिले में शनिवार को पांच दिन बाद कोरोना का एक नया रोगी मिला है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 4.36 हजार लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है, लेकिन 30 सितंबर तक जिले में 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य पूरा किया जाना है। ऐसे में अब सप्ताह में दो दिन बूस्टर डोज मेगा डे मनाया जाएगा। बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान रविवार को एक दिन में जिले में 39 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को जिले में 320 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को संबंधित सीएचसी और पीएचसी के लिए वैक्सीन की आवंटन कर दिया गया। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि रविवार को होने वाले बूस्टर डोज मेगा डे की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
इधर, शनिवार को जिला कोरोना मुक्त नहीं हो सका। एक सक्रिय रोगी स्वस्थ होने के साथ ही शनिवार को कोरोना का एक नया रोगी मिल गया है। पिछले पांच दिन से कोई नया रोगी न मिलने और रोगियों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी था, लेकिन शनिवार को एक नया रोगी मिल गया है। ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में नया रोगी मिला है। ऐसे में जिला कोरोना मुक्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें