फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में बिगड़ी महिला की हालत, हंगामा

विज्ञापन
शहर में इंदिरा चौक के नजदीक निजी अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में इंदिरा चौक के नजदीक रविवार दोपहर एक महिला मरीज की हालत बिगड़ने पर उसके परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई लेकिन मरीज के परिवार वाले बिना कार्रवाई के अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय निवासी करिश्मा (24) पत्नी शनि को उसके परिवार वालों ने 17 अगस्त को इंदिरा चौक के नजदीक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बताते हैं कि उसकी डिलीवरी किसी दूसरे अस्पताल में हुई थी लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। इस पर परिवार वाले उसे इंदिरा चौक के नजदीक अस्पताल लेकर आए। यहां उसकी हालत और बिगड़ गई। उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। रविवार दोपहर उसके परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर ही लापरवाही का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान यूपी 112 पुलिस पहुंच गई लेकिन इससे पहले हंगामा करने वाले परिजन अस्पताल से चले गए। महिला अब भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें