फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 16 मरीज और मिले, चार स्वस्थ, संख्या बढ़कर 37 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तीन दिन तक हालात सामान्य रहने के बाद बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण की गति फिर से बढ़ गई। बृहस्पतिवार को जिले में 16 नए रोगी मिले हैं, इसके साथ ही सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर अब 37 हो गई है। बृहस्पतिवार को चार रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। इस दौरान चार हजार से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज यानी सुरक्षा टीका भी लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को जिले में कोई नया रोगी नहीं मिला था, लेकिन बुधवार को आठ नए रोगी सामने आए। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1944 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 968 की आरटीपीसीआर और 976 की एंटीजन जांच कराई गई। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 16 लोग संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
इधर, बृहस्पतिवार को जिले में बूस्टर डोज देने के लिए 69 केंद्र बनाए गए। इस दौरान चार हजार से ज्यादा लोगों ने बूस्टर डोज ली। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज देने के लिए अभियान 15 जुलाई से शुरू हुआ था जो 30 सितंबर तक चलेगा। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि रविवार 21 अगस्त को मेगा बूस्टर डोज डे की तैयारी की जा रही है। बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ने के साथ ही संक्रमण की गति भी धीमी होती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें