बदायूं। रविवार को जिले में कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। 12 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या अब 26 रह गई है।
नए मिले मरीजों में तीन दातागंज, एक-एक उझानी और सहसवान, दो शहर के हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कुल 949 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट रविवार को आई है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिले मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। सभी को ट्रेस करने के बाद इनके संपर्क में आने वालों के सैंपल भी लिए गए हैं। संवाद