फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ समेत छह को कोरोना, पांच हजार को लगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
कोरोना की बूस्टर डोज लेता युवक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मंगलवार को भी कोरोना के छह नए रोगी मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज शर्मा भी संक्रमण का शिकार हो गए हैं। मंगलवार को जिला जेल में भी रोगी रोगी मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 81 हो गई है। मंगलवार को जिले में 67 केंद्रों पर पांच हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज भी लगवाई।
विज्ञापन

पिछले महीने कोरोना संक्रमण की रफ्तार अचानक बढ़ गई थी। अगस्त का पहला सप्ताह आते-आते जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या सौ के पार पहुंच गई। पहला और दूसरा टीका लगवाने वाले लोग भी संक्रमण का शिकार होने लगे। 15 जुलाई से मुफ्त बूस्टर डोज के लिए अभियान शुरू होने के बाद भी संक्रमण का दायरा कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को दो नए संक्रमित जिला जेल में मिले हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज शर्मा को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर, मंगलवार को जिले में 67 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान पांच हजार दो सौ लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज दी गई।
नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम का कहना है कि बूस्टर डोज के प्रति अब लोग जागरूक हो रहे हैं। संक्रमण का दायरा बढ़ने के बीच अब बूस्टर डोज लेने भी ज्यादा संख्या में जोग पहुंच रहे हैं। तीन दिन में 36 हजार से ज्यादा लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें