फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में कोरोना के 11 मरीज मिले, एक स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को जिले में एक दिन में कोरोना के 11 मरीज मिले हैं। पिछले करीब पांच महीने के बाद यह पहली बार है जब एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या दहाई के आंकड़े तक पहुंच गई है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 38 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से 1837 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 921 की आरटीपीसीआर और 916 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। बुधवार को आई रिपोर्ट में 11 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बुधवार को एक रोगी स्वस्थ भी हुआ है। एक दिन में रिकॉर्ड 11 मरीज मिलने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। जिस प्रकार से संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है उसको देखते हुए खतरा भी गहरा रहा है। इन दिनों कांवड़ यात्रा और त्योहारी सीजन के बीच कहीं पर भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है।
गौर करने वाली बात यह है कि जो नए रोगी मिल रहे हैं उनमें करीब 90 फीसदी ऐसे लोग हैं जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा ली है। हालांकि, बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है लेकिन लोग बूस्टर डोज के लिए आगे नहीं आ रहे।
विज्ञापन

कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा का कहना है कि बुधवार को 11 नए मरीज मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 38 हो गई है। नए मिलने वाले मरीजों को भी होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें