फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार मरीज और मिले, एक स्वस्थ भी हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ती दिख रही है। मंगलवार को जिले में एक महिला समेत चार संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को एक रोगी स्वस्थ भी हुआ है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
विज्ञापन

जुलाई के दूसरे सप्ताह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई थी। इस दौरान जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 16 तक पहुंच गई थी। हालांकि, बाद में रफ्तार कुछ धीमी हुई। सोमवार तक जिले में पांच सक्रिय संक्रमित थे, लेकिन मंगलवार को चार नए मरीज मिलने और एक के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। सोमवार को जिले में कुल 1876 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 973 की आरटीपीसीआर और 903 की एंटीजन जांच कराई गई। जो चार संक्रमित मिले हैं उनमें वजीरगंज की एक 38 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष के अलावा आसफपुर में 25 वर्षीय पुरुष और जगत में 54 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिले संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमितों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें