बदायूं। कोरोना संक्रमण का दायरा फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार को जिले में एक और सक्रिय संक्रमित मिलने के बाद संख्या बढ़कर 12 हो गई।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर 851 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें 450 लोगों की आरटीपीसीआर और 401 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आई, जिसमें एक नया संक्रमित मिला। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। संवाद