बदायूं। जिले में रविवार को कोरोना के 64 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 59 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या घट कर 191 पर हो गई है। इनमें 187 संक्रमित होम क्वारंटीन हैं। चार रोगियों का इलाज चल रहा है। रविवार को शहर में सबसे ज्यादा 17 रोगी मिले हैं। इसके अलावा अंबियापुर में चार, सैदपुर में चार, बिसौली में तीन नए संक्रमित मिले हैं। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग आफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि सक्रिय संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है। संवाद