फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के आठ नए रोगी मिले, बिल्सी में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बुधवार को डेंगू के आठ नए रोगी मिले हैं। बुधवार को कुल 392 लोगों की एलाइजा जांच कराई गई। इनमें आठ लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 14 स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के स्टेनो अभिषेक सक्सेना की माता सुमन सक्सेना को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इस बीच बिल्सी में डेंगू से एक मौत हुई है। बिल्सी के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका श्वेता सिंह के पति प्रदीप कुमार की डेंगू से मौत हो गई। प्रदीप कुमार का इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा था। यहां उनको डेंगू की पुष्टि हुई थी। कॉलेज प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या रानी जौहरी समेत स्टाफ ने उनके निधन पर दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें