फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो, मलेरिया के 22 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना का कहर भले ही खत्म हो गया है, लेकिन डेंगू, मलेरिया तेजी से पांव पसार रहा है। हालांकि शहर की अपेक्षा देहात क्षेत्र में इसका असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। कंट्रोल रूम के मुताबिक डेंगू के दो मरीज बृहस्पतिवार को मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें एक बरेली के मढ़ीनाथ की छात्रा है जो जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही है। वहीं दूसरा युवक जालंधरी सराय का निवासी है। हालांकि दोनों ही स्वस्थ हैं। बृहस्पतिवार को देहात क्षेत्र में मलेरिया के 22 मरीज निकले हैं। अब तक जिले में 1301 मलेरिया और 124 फैल्सीपेरम के मरीज निकले है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें