कुंवरगांव उपकेंद्र पर टीकाकरण कराते एक बुजुर्ग।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में मंगलवार को 98 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 13923 लोगों ने टीका लगवाया। 2496 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मंगलवार को वैक्सीन की 3700 डोज की सप्लाई मिली हैं। टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी डोज लेने के लिए कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कुंवरगांव नगर पंचायत में 90 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी उसावां के तहत 19 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राहुल सिद्धार्थ ने बताया कुल 150 लोगों को टीका लगाया गया। कैम्प में वैक्सीनेटर विमला रावत, सुशीला, वंदना रानी, नीरज गिरी, अन्नू चौधरी, डूंगर सिंह आदि का सहयोग रहा।