फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन

विज्ञापन
बिल्सी के जेपी जैन स्कूल कथा सुनाते रामचन्द्राचार्य जी महाराज। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। जेपी जैन स्कूल में सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन कथाव्यास स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने कहा कि संसार में भगवान कृष्ण ही सृष्टि का सृजन, पालन और संहार करते हैं। भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया सो बीत गया, इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। भगवान द्वारा प्रदान किए गए जीवन को भगवान के साथ और भगवान के सत्संग में ही व्यतीत करना चाहिए।
इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलियुग में उनकी कथाओं में आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान महंत मटरूमल शर्मा, शांति देवी शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी, डाॅ. राजाबाबू वार्ष्णेय, पुष्कीन माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बिल्सी के जेपी जैन स्कूल कथा सुनाते रामचन्द्राचार्य जी महाराज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें