हजरत शाह दरगाही महबूबे इलाही के सिलसिले में हजरत शाह सकलैन एकडमी ऑफ इंडिया ककराला यूनिट की एक मीटिंग खानकाहे शाह दरगाही ज्यारत शरीफ में हुई। एकडमी के चेयरमैन अलहाज मुमताज मियां सकलैनी ने बताया कि इस साल भी उर्स शानो-शौकत से मनाया जाएगा। चार अप्रैल शनिवार को बाद नमाजे इंशा एक कांफ्रेंस भी होगी, जिसमें डा. सैय्यद शाह शमीमुद्दीन अहमद सज्जादा नशीन खानकाहे मुनईमिया पटना और मौलाना मोहम्मद आरिफ इकबाल चिस्ती खानकाहे आरिफ या सैय्यद सरावां इलाहाबाद से तशरीफ ला रहे हैं। इनके अलावा बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि से भी बड़ी तादाद में उलेमा इस्लाम तशरीफ ला रहे हैं। मीटिंग में हाजी अजहर अली खां पूर्व चेयरमैन ककराला, फ हीम अहमद सकलैनी, मौलाना नूर अहमद, मुस्तकीम अहमद ने शिरकत की।