फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हसन ने बरेली के रोहित को हराकर जीती कुश्ती

Fri, 30 Aug 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सिलहरी में आयोजित दंगल के दौरान एक दूसरे से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते पहलवान। स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
सिलहरी। शिव मंदिर पर लगे एक दिवसीय मेले के साथ-साथ कुश्ती का भी आयोजन किया गया। इसमें अक्सोली गांव के हसन ने बरेली के रोहित को हराकर कुश्ती जीती।
विज्ञापन

कुश्ती में एटा, अलीगढ़, हाथरस, दातागंज, चंदौसी, मुरादाबाद आदि जिले से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुई। पहलवानों ने दंगल परिसर में एक दूसरे पहलवान को पटकनी देकर पराजित किया। इसमें पटियाली के नितिन ने कासगंज के कालू को हराया, गुलड़िया के विमल पटेल ने लाही के भूपेंद्र और सिलहरी के गोविंद यादव ने एटा के देवेंद्र को हराया।
विज्ञापन

बरेली की महिला पहलवान नीलम ने ढकिया के अनूप को पटकनी दी। फाइनल कुश्ती अक्सोली गांव के हसन और बरेली के रोहित के बीच में हुई। इसमें विजयी पहलवान हसन को 1100 रुपये धनराशि के साथ-साथ साइकिल भी इनाम में दी गई। इस मौके पर दंगल कमेटी के सदस्य रूम सिंह, टिंकू पटेल, सतीश सिंह, तेज बहादुर, गुरदीप सिंह, उपदेश पटेल, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें