बिल्सी। मेला ग्राउंड पर गोशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात गोवर्धन से आए कलाकारों ने लंका दहन का मंचन बड़े ही सुंदर ढंग से पेश किया। माता सीता का पता लगाने के लिए हनुमान जी लंका पहुंचते हैं। उनकी मुलाकात रावण के भाई विभीषण से होती है। वह राम नाम का स्वर सुनकर रुक जाते हैं। एक दूसरे को अपना परिचय देने के बाद भी विभीषण बताते हैं कि माता सीता को रावण ने अशोक वाटिका में रखा है। हनुमान जी सीता के सामने अपने आकर परिचय देते हैं। इसी दौरान वहां घूम रहे राक्षस हनुमान को पकड़ लेते है और उनकी पूंछ में आग लगा देते है। इसके बाद हनुमान रावण की लंका में आग लगा देते हैं। इस मौके पर मोहित गुप्ता, लवकुमार वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, प्रखर माहेश्वरी, अखिल मालपाणी, हरिओम राठौर, विनोद पालीवाल आदि मौजूद रहे। संवाद