कुंवरगांव के शनि मंदिर में हवन पूजन करते लोग। संवाद
कुंवरगांव। नगर के गंज तिराहा स्थित शनि मंदिर में बृहस्पतिवार को हनुमान जी की दो मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। ये मूर्तियां राजस्थान के कारीगरों ने बनाई हैं। इनमें 21 फुट के खड़े हनुमान जी और 22 फुट के लेटे हनुमान जी की मूर्तियां शामिल हैं। पुरोहित प्रतापभान शर्मा व रामाशंकर शर्मा ने सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान वैदिक ऋचाओं की गूंज से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर छोटू शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सालिगराम गुप्ता, सोहनपाल, विष्णु दयाल गुप्ता, ऋतिक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद