फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ठेला अनियंत्रित होकर खंभे से टकराया, राज मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव बांस बरोलिया के निकट शुक्रवार की दोपहर बाइक लगा ठेला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में रेहड़ी चालक राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव घंघौसी निवासी पोशाकी लाल (51) पुत्र रामलाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह नगर के एक ईंट-भट्टे से कुछ ईंटों को अपने ठेले पर लादकर गांव ले जा रहा था। जैसे ही वह गांव बांस बरोलिया के पास पहुंचा तो उसके ठेले का एक्सल टूट गया। इसकी वजह से उसका ठेला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया।
हादसे में राजमिस्त्री पोशाकी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेस उसे उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल ले गई। जहां पर पोशाकी लाल को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें