फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल टूर्नामेंट में अथर्व हाउस बना चैंपियनशिप

Sat, 02 May 2015 08:39 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इंटरहाउस हैंडबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने किया। टूर्नामेंट में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना हुनर दिखाया। इसमें अथर्व हाउस के छात्रों ने साम हाउस को हराते हुए बाजी मारते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। पहला मैच छात्र वर्ग में अथर्व हाउस और साम हाउस के बीच हुआ। इसमें अथर्व हाउस ने साम हाउस को 6-2 से हराया। द्वितीय मैच में ऋग हाउस के छात्रों ने यजुर हाउस को 5-2 से हराया। जबकि फाइनल मैच में अथर्व हाउस ने ऋग हाउस को 5-2 से हराकर बाजी मारी। वहीं छात्रों के मैच में अथर्व हाउस ने साम हाउस को 32- से हराया। जबकि द्वितीय मैच में यजुर हाउस ने ऋग हाउस को 5-3 के अंतर से पराजित किया। फाइनल में अथर्व हाउस ने यजुर हाउस को 5-2 से  पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। मैच में मुख्य भूमिका मोहम्मद नकी अहमद, शीर्षा वार्ष्णेय, मनजीत खन्ना, विपिन सक्सेना, कुलदीप साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें