धूप और गर्मी के बीच दोपहर में कुछ देर के लिए अचानक बादल बन गए और बारिश भी हो गई। करीब 15 मिनट की बारिश ने गर्मी से कुछ राहत पहुंचाई लेकिन बाद में कड़क धूृप ने फिर लोगों को परेशान कर दिया। खास बात तो यह रही कि आधे शहर में धूप खिलती रही और बाकी शहर बारिश होने से तर हो गया। एक ही दिन में मिनटों में बदले मौसम के तेबर देख लोग हैरान रह गए।