फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी हिंसा : देहरादून और हल्द्वानी के लिए ठप रही रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
उत्तराखंड से आने वाली सात, बदायूं से जाने वाली तीन बसें निरस्त की गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा का असर रोडवेज बस सेवा पर भी पड़ा है। शुक्रवार को हल्द्वानी, देहरादून, नैनीताल से बदायूं आने वाले उत्तराखंड परिवहन निगम की सात बसें नहीं आईं। बदायूं से जाने वाली तीन बसों को भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बदायूं से रोजाना सुबह छह से 11 बजे के बीच तीन रोडवेज बसें हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून रूटों पर जाती हैं। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद इन बसों को शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया। दोपहर दो से रात आठ बजे तक उत्तराखंड के अलग-अलग रूटों से सात बसें बरेली होते हुए बदायूं आती हैं, शुक्रवार को यह बसें भी नहीं आईं। सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि एहतियात के तौर पर बरेली, बदायूं और पीलीभीत से हल्द्वानी बस सेवा को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें