फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की आपबीती: अगवा कर उन तीनों ने होटल ले जाकर बनाया हवस का शिकार, फिर भी न भरा जी तो किया ऐसा सलूक

Thu, 21 Jul 2022 08:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिल्सी (बदायूं)

सार

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उस रात वह अपने पति के साथ गांव में ही एक रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी और 12 साल का बेटा मौजूद था। दोनों भाई-बहन घर पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे गांव के ही शादाब, बबलू और जीशान उसके घर पर कार लेकर पहुंचे। तीनों ने किशोरी को जबरन कार में डाल लिया और उसे लेकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया गया। गजरौला के एक होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए। इस पर पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगा दी गई है।

विज्ञापन


मामला पंद्रह जुलाई की रात का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उस रात वह अपने पति के साथ गांव में ही एक रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी और 12 साल का बेटा मौजूद था। दोनों भाई-बहन घर पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे गांव के ही शादाब, बबलू और जीशान उसके घर पर कार लेकर पहुंचे। तीनों ने किशोरी को जबरन कार में डाल लिया और उसे लेकर भाग गए। बाद में महिला और उसका पति घर आया। उसका बेटा रो रहा था, जबकि उसकी बेटी लापता थी।

उन्होंने 12 साल के बेटे से इसका कारण पूछा तब उसने सारी घटना बताई। इसके बाद परिजन किशोरी की तलाश में लग गए, तो वहीं आरोपी दूसरे दिन किशोरी को रास्ते पर छोड़कर भाग गए। किसी तरह किशोरी चलकर अपने घर पहुंची। तब उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। उसने कहा तीनों आरोपी उसे गजरौला के एक होटल में ले गए थे। वहां उसके साथ तीनों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इससे उसे चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को किशोरी और उसकी मां बिल्सी थाने पहुंची। मां ने आरोपी शादाब, बबलू और जीशान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

बिल्सी थाने में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्याम नारायण, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें