फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में हुआ बाबा की अखंड ज्योति का भव्य स्वागत

विज्ञापन
बिल्सी में अखंड ज्योति का स्वागत करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। खाटू श्री श्याम मंदिर राजस्थान से आई बाबा की अखंड ज्योति का यहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। संजीव गुप्ता कन्नौज वालों ने जैसे ही अखंड ज्योति के साथ नगर में प्रवेश किया, श्री लखदातार सेवा समिति के श्याम प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद नगर में अखंड ज्योति का भ्रमण कराकर ज्योति को श्री श्याम भवन पर विराजमान किया गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। श्री श्याम भवन के महंत शिवम माहेश्वरी ने भी अखंड ज्योति का स्वागत किया। इस मौके पर गौरव देवल, कौशल देवल, राघव गुप्ता, चिराग मस्तना, विशाल शाक्य, हिमांशु शाक्य, ऋतिक देवल, ऋतिक, अमन, हर्षित निशांत, अमन, सौरभ, जितेन्द्र, सूर्यप्रकाश, लव वार्ष्णेय, प्रेम देवल, अनुभव, काव्य, मोहित गुप्ता, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें