फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन दिवसीय प्राचीन केसर देवी मेला का भव्य शुभारंभ

विज्ञापन
प्राचीन केसर देवी मेला के शुभारंभ के दौरान मौजूद अति​थि। संवाद
विज्ञापन
बगरैन। गांव बरीपुरा के प्राचीन केसर देवी मेले का शुभारंभ भाजपा ब्रज क्षेत्र के कार्य समिति सदस्य हरिओम पाराशरी ने किया। यह मेला तीन दिन तक चलेगा। मेला का आयोजन गांव की ओर से होता है। मेले में रात को रासलीला का आयोजन होगा। झूले और खेल तमाशा की पूरी व्यवस्था है। पहले दिन के मेले में भीड़ रही। महिलाओं ने घर-गृहस्थी का सामान तो बच्चों ने खिलौने की खरीददारी की। चाट-पकौड़ी और मिठाई की दुकानों पर लोगों का हुजूम रहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण सुनील सिंह कठेरिया, मंडल अध्यक्ष बिसौली नगर मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बगरैन रितेश चौहान, मंडल महामंत्री राजीव सिंह, महेश गुप्ता, निर्दोष, सुमन, गौरव सिंह, विपिन गुप्ता, सोमेश मिश्रा, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें