बदायूं। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और लंबित मांगों को लेकर जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता महासम्मेलन शनिवार को होगा।
जिला बार एसोसिएशन बदायूं के महासचिव संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आयोजन डायट ऑडिटोरियम में सुबह 10:30 बजे से होगा। बैठक संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के बैनर तले होगी। इसमें एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने को लेकर निर्णायक आंदोलन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली प्रदेश के समस्त जनपद व तहसील बार एसोसिएशनों के अध्यक्ष/महासचिव और उनके नामित प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।