फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और घूसखोर: रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा ग्राम विकास अधिकारी, पूर्व प्रधान थी परेशान; कोर्ट भी दे चुका था आदेश

Thu, 09 Jan 2025 05:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एंटी करप्शन की टीम ने एक ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। जो गांव की पूर्व प्रधान से प्राथमिक विद्यालय के पुराने भुगतान को कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। 
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर को बिसौली तहसील परिसर में ग्राम विकास अधिकारी विनीत सक्सेना को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सचिव ने गांव की पूर्व प्रधान लक्ष्मीदेवी से प्राथमिक विद्यालय के पुराने भुगतान को कराने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन


बिसौली तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसई की पूर्व प्रधान लक्ष्मी देवी ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीसी रोड का कार्य और कुछ अन्य कार्य कराए थे। इन कार्यों का दो लाख रुपये का भुगतान शेष बचा था। भुगतान ब्लॉक स्तर से होना था, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी पूर्व प्रधान का भुगतान नहीं हो सका। 

परेशान होकर पूर्व प्रधान ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने  मामले का संज्ञान लेते हुए बीडीओ और ग्राम विकास अधिकारी विनीत सक्सेना को भुगतान करने का आदेश दिए थे। इस पर 40 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया, लेकिन शेष 1.60 लाख रुपये का भुगतान फिर से लटका दिया। इस भुगतान को करने के एवज में ग्राम विकास अधिकारी ने पूर्व प्रधान से 15 हजार की घूस मांगी थी। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत पूर्व प्रधान के पति ने बरेली जाकर एंटी करप्शन के अधिकारियों से की। बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम यहां पहुंच गई। पूर्व प्रधान लक्ष्मी देवी ने बिसौली तहसील परिसर में ग्राम विकास अधिकारी विनीत सक्सेना को दस हजार रुपये दिए। इसी बीच टीम ने रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों  गिरफ्तार कर दिया। टीम उसे बिनावर थाने ले गई है। जहां ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें