फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुईं स्नातक की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सीसी टीवी की निगरानी में शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। वहीं आंतरिक सचल दल द्वारा लगातार कक्षाओं का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार से स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं शुरू हो गईं। शहर के नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज समेत अन्य कॉलेेजों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की गहनता से जांच की गई। उसके बाद में उनको कक्षाओं में जाने की इजाजत दी। परीक्षा के दौरान कक्षाओं में आंतरिक सचल दल सक्रिय रहे, जो लगातार छात्र-छात्राओं पर निगाहें बनाए रहे। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज डॉ. स्मिता जैन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें