फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज की 80 बसाें में लगाया जाएगा जीपीएस, मिलेगी सही लोकेशन

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
मनमानी नहीं कर सकेंगे चालक-परिचालक, मुख्यालय से होगी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। परिवहन निगम रोडवेज की बसों की अब यात्रियों को सटीक जानकारी मिलेगी। चालक-परिचालक भी मनमाने ढंग से बसों को नहीं चला सकेंगे। बसों की गति और स्टॉपेज पर मुख्यालय से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के बेड़े में 125 बसें हैं। इनमें 25 नई बीएस-6 मॉडल की बसें हैं। बीएस-6 मॉडल बसों में पहले से जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। पुराने मॉडल की बसों में जीपीएस नहीं है। ऐसे में इन बसों की सही लोकेशन नहीं मिल पाती। कई बार लंबे रूटों पर चालक-परिचालक मनमाने ढंग से बसों काे ढाबों पर रोक देते हैं। तय स्टॉपेज पर बसों को न रोकने की भी शिकायत मिलती हैं। जीपीएस लगने के बाद चालक-परिचालक ऐसा नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा एसी के साथ सामान्य बसों में भी यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिल सकेगी। स्टेशन इंचार्ज राजीव सक्सेना ने बताया कि 80 बसों में जीपीएस लगाया जाना है। इसके लिए काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें