फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन तो सही पर पकाने को सस्ती गैस नहीं दे रही सरकार : शेरवानी

Sun, 04 Feb 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
धर्मपुर में आयोजित जनपंचायत में मौजूद सपा नेता। स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने कहा कि बाबा साहब के समता मूलक समाज के सपने को सिर्फ समाजवादियों ने सच किया है। भविष्य में भी वह भारतीय संविधान बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। कहा कि केंद्र सरकार राशन तो दे रही है, परंतु उसे पकाने के लिए सस्ती गैस नहीं दे रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम धर्मपुर में आयोजित जन पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान का सपना देखा था, जो उन्होंने भारतीय संविधान के रूप में सच किया।
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार सांसदों काे निलंबित करके विपक्ष की गैरमौजूदगी में नियमों में संशोधन कर रही है। यदि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाती है तो ये भाजपाई तानाशाही लागू कर वोट डालने का अधिकार भी छीन लेंगे। राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा। इस दौरान बाबा साहेब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव, रेखा चंद्रा, योगेंद्र तोमर, साजिद अली, ओमबीर सिंह, विमलेश कुमारी, सीएल गौतम, अमित मथुरिया, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने कहा कि वह भी आबिद को आंवला से टिकट दिलाने की सिफारिश करेंगे। कहा कि आंवला सीट में शामिल बदायूं के विधानसभा क्षेत्र दातागंज और शेखूपुर के लोग भी चाहते हैं कि आबिद यहीं से चुनाव लड़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें