आजाद हिंद वाहिनी छात्र संगठन की बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष सोनू माथुर ने कहा कि बिल्सी में अभी तक जीजीआईसी की स्थापना नहीं कराई गई। इसके कारण क्षेत्र की गरीब छात्राएं जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा के बाद घर बैठने को मजबूर हो जाती हैं। इसलिए प्रदेश सरकार को नए शिक्षा सत्र से यहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना कर देनी चाहिए। इस मौके पर गुड्डू शर्मा, रोहित कुमार, अतुल कुमार सिंह, सुमित कुमार, बंटी बाबू, योगेश कुमार, मनोज कुमार, संजीव कुमार, प्रभुदयाल सिंह, अमित कुमार, आजाद, महेश आदि मौजूद रहे।