फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया, मां बताकर अपने नाम कराई जमीन

विज्ञापन
जीवित महिला बख्तरी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव इलाके के दो शातिर भाइयों ने गांव की जीवित महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर उसे अपनी मां बताते हुए उसकी जमीन को अपने नाम करा लिया। जब महिला के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की। जांच में मामला सही पाया गया। इस पर सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार देर शाम दोनों शातिर भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

यह मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर करौतिया का है। हुसैनपुर ग्राम पंचायत है और करौतिया उसका मजरा है। करौतिया निवासी अकीलउद्दीन पुत्र शाहबुद्दीन ने बताया कि उसकी मां का नाम बख्तरी है और वह अभी जीवित हैं। उसकी ननिहाल फुलवाय गांव में है। उसकी नानी की मौत के बाद उनके नाम की जमीन उसकी मां के नाम आ गई थी। कुछ दिन पहले पता चला कि हुसैनपुर निवासी जाबिर व शाबिर पुत्रगण शाहबुद्दीन ने उसकी मां बख्तरी को अपनी मां बताते हुए उनके नाम का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया, जबकि जाबिर और शाबिर की मां का नाम ईदन था। उसकी मौत हो चुकी है। उसके पिता शाहबुद्दीन की भी मौत हो चुकी है। उनकी ननिहाल उझानी में है।
जाबिर और शाबिर दोनों भाइयों ने अकीलउद्दीन की ननिहाल को अपनी ननिहाल और उसकी मां को अपनी मां बताते हुए तहसील में नाम संशोधन का एक मुकदमा दायर कराया। इसके बाद बख्तरी के नाम की जमीन अपने नाम करा ली। इस पर बख्तरी ने तहसील और पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा था। तहसील की जांच में बख्तरी का पक्ष सही साबित हुआ। तहसील की रिपोर्ट के आधार पर रविवार देर शाम सिविल लाइंस पुलिस ने बख्तरी की ओर से जाबिर और उसके भाई शाबिर के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी साक्ष्य बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जाबिर ने कोर्ट से कराया था फर्जी मुकदमा
इस जमीन के लालच में जाबिर ने कुछ दिन पहले बख्तरी के परिवार वालों पर एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। उसने न्यायालय में 156 (3) के तहत परिवाद दायर कराया था। तब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट हुई। उसमें अभी जांच चल रही है। अब यह मामला दर्ज होने के बाद उसके मामले में एफआर लगना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें