कादरचौक में गोपाल ताल की धंसी पुलिया से कभी हो सकता है हादसा।-संवाद
कादरचौक। कस्बा के पास ही नखासा बाज़ार के निकट उझानी कादरचौक रोड पर गोपाल ताल की पुलिया धंस गई है। पुलिया पर हमेशा पानी भरा रहता है। इधर से सैकड़ों वाहन निकलते हैं। जर्जर पुलिया के धंसने से खतरे का अंदेशा है। कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया है। बरसात में इसी पुलिया से नाहर गोर झील और भैसोर नदी में जाता है। समय रहते पुलिया ठीक न कराई गई तो बरसात के पानी की निकासी बंद हो जाएगी।