उघैती के इसी स्कूल में हुई चोरी की घटना। संवाद
उघैती। सोमवार रात चोरों ने एक स्कूल के ताले तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी, फोटो स्टेट मशीन, सीसीटीवी कैमरे आदि करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। सुबह प्रबंधक स्कूल पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उघैती शर्की निवासी राजेश कश्यप श्रीबाला जी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक हैं। सोमवार सुबह वह स्कूल पहुंचे तो ताले टूटे मिले। स्कूल से इन्वर्टर, बैटरी, फोटो स्टेट मशीन, लेमीनेशन मशीन, सीसीटीवी कैमरे, डीबीआर आदि करीब दो लाख रुपये का सामान गायब था। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।