फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंद मकान में आग लगने से लाखों का सामान स्वाहा

Sat, 04 Apr 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिसौली में पूर्व सभासद के मकान में आग लगने के बाद फैली कालिख। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। नगर के पूर्व सभासद व प्रतिष्ठित व्यवसायी मोहित उर्फ मोनू महाजन के घर में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे के बजरंग चौक निवासी मोहित अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। उनकी पत्नी मेघा महाजन बच्चों के साथ घर का दरवाजा बंद कर पड़ोस में चल रहे सुंदरकांड में शामिल होने चली गई थीं। इसी दौरान अचानक घर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग से मकान की फॉल्स सीलिंग, फर्नीचर और डेकोरेशन का सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना की सूचना पर मोनू महाजन देर रात घर पहुंचे। मोनू महाजन ने बताया कि उनके मकान में आग की घटना संदिग्ध है। उनका आरोप है कि रंजिश के चलते घर में आग लगाई गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें