फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्यता के साथ आयोजित हुआ गोमहोत्सव एवं गोपूजन

विज्ञापन
गोपाष्टमी के अवसर पर गायों को चारा खिलाते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज मार्ग स्थित श्रीमद्ब्रह्मदत्त गोशाला में नवम गोमहोत्सव एवं गोपूजन कार्यक्रम भव्यता के साथ हुआ। सैकड़ों गो प्रेमियों ने सामूहिक गोपूजन एवं गोआरती की और गायों को चारा खिलाया। वृंदावन से आईं कथावाचिका राध्या भारद्वाज ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्माजी ने जब सृष्टि की रचना की थी तो सबसे पहले गाय को ही पृथ्वी पर भेजा था।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कथावाचिका ने कहा कि सभी जानवरों में मात्र गाय ही है जो मां शब्द का उच्चारण करता है, इसलिए माना जाता है कि मां शब्द की उत्पत्ति भी गोवंश से हुई है। धार्मिक आस्था है कि गोपूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव और भाजपा नेता अशोक भारतीय ने गोसेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल और रजनी मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान यूथ डांस विला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोशाला लाइव सिस्टम का भी उद्घाटन किया गया। सभी गोप्रेमियों ने सामूहिक आरती की और गायों का पूजन किया। सीडीओ ऋषिराज ने भी गोशाला का भ्रमण कर गायों को गुड़ खिलाया। कार्यक्रम में सुनील गुप्ता, संजीव प्रकाश, अजय गुप्ता, विश्वप्रकाश, दीपक रस्तोगी, कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें