फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंगलवार को बंदी के विरोध में एकजुट हुआ सराफा एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को सराफा कारोबार की साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किए जाने के विरोध में सराफा एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी और सराफा कारोबारी डीएम मनोज कुमार से मिले और रविवार को ही बंदी रखने की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा जिले में व्यापारियों के लिए साप्ताहिक बंदी की एक सूची बीते दिनों जारी की गई थी। इसमें शहर का सराफा कारोबार मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया गया था। इसको लेकर सराफा व्यापारी लगातार आपत्ति दर्ज करा रहे थे।
मंगलवार को सभी सराफा व्यापारी एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से मिलकर रविवार के दिन सर्राफा प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बंदी का दिन मंगलवार तय किए को गलत ठहराया। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर किशन वैश्य, अनूप रस्तोगी, किशन रस्तोगी, हरिकिशन वैश्य, सत्यप्रकाश, संदीप वर्मा, आकाश गुप्ता, ऋषि वर्मा, निखिल रस्तोगी, प्रशांत वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कुछ दिनों से चल रहा था बैठकों का दौर
मंगलवार को बाजार बंदी का विरोध करने को लेकर कुछ दिनों से सराफा व्यापारियों की बैठकों का दौर चल रहा था। बताते हैं कि इसे लेकर व्यापारियों में एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वैश्य के प्रति भी नाराजगी थी। व्यापारियों का कहना था कि अध्यक्ष के द्वारा अकेले व गुपचुप तरीके से प्रशासन को मंगलवार का दिन बंदी के लिए लिखकर अपने पैड पर दे दिया गया, जबकि इसके लिए एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों से कोई बात नहीं की गई। व्यापारियों का यह भी कहना था कि यदि मंगलवार का दिन रखा जाना था तो पहले उन्हें विश्वास में लेना चाहिए था। इस बारे में एसोसिएशन अध्यक्ष का पक्ष नहीं मिल सका।
व्यापारी बोले- ग्रामीण क्षेत्रों से चलता है कारोबार
व्यापारियों ने ज्ञापन में यह भी कहा कि उनका ज्यादातर कारोबार नगरीय लोगों से नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से ज्यादा चलता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग रविवार का अवकाश होने के कारण नहीं आते हैं। मंगलवार को बाजार बंद रहने से ये लोग वापस होंगे और उनका कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें