केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करतीं अपर जिला जज शिव कुमारी।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कानून की जानकारी दी। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट, तीन नये भारतीय न्याय संहिता के कानून, गुड टच व बैड टच, किशोर न्याय बोर्ड के क्रियान्वयन आदि की जानकारी दी। प्राधिकरण की असिस्टेंट एलएडीसी कशिश सक्सेना ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, तीन नए कानून, टोल फ्री नंबर आदि की जानकारी दी। अंत में सभी छात्राओं को एसिड हमला, बलात्कार, अपहरण, दहेज उत्पीडन, यौन उत्पीड़न, यातायात नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्या अमलेश गुप्ता थीं।