फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भारोत्तोलन में छात्राओं ने दिखाया दमखम

Wed, 13 Sep 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जीजीआई की तरफ से आयोजित भरोत्तोलन में वजन उठाती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपद स्तरीय बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

अंडर-17 40 किलो भार वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा आस्था श्रीवास्तव, 45 किलो में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की पूनम, 64 किलो में प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान की इजमा फातिमा, 76 किलो में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की पलक पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-19 के 49 किलो भागवर्ग में प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान की वंशिका यादव, 55 किलो में प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान की मोहिनी सैनी ने प्रथम हासिल किया। जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. प्रवेश कुमार व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खेल शिक्षिका निशात बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें