फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे पर लटका मिला युवती का शव, मामा ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 25 Sep 2024 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जैस्मी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिनावर। एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर में मां जब स्कूल से लौटी तो बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। युवती के मामा गांव पहुंचे और परिवार के लोगों पर ही जमीन के लालच में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नरखेड़ा निवासी भानु सिंह की करीब 17 साल पहले मौत हो गई। वह अपने पीछे एक बेटी जैस्मी और पत्नी संतोष को छोड़ गए थे। संतोष गांव के ही स्कूल में बतौर रसोईया के पद पर तैनात है। मंगलवार को वह स्कूल चली गईं। घर पर 18 वर्षीय युवती जैस्मी थी। करीब 12 बजे वह घर पहुंची तो बेटी का शव फंदे पर लटका देखा तो वह बेसुध हो गईं। गांव के लोग मौके पर आ गए। सूचना युवती के मामा को दी गई। परिवार सहित वह गांव पहुंच गए। उन्होंने पुलिस काे सूचना दी कि उनकी भांजी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रवेज कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामा ने बताया कि परिवार में मां और बेटी ही थे। आशंका है कि जमीन के लालच में परिवार के ही लोगों ने हत्या कर शव लटका दिया है। इंस्पेक्टर प्रवेज कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें