फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: कार्यक्रम में नृत्य के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ी, स्वास्थ्य केंद्र में मौत

Tue, 16 Aug 2022 07:09 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

जरीफनगर निवासी महेश की 12 वर्षीय बेटी पिंकी एचडी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में पिंकी राधा बनकर नृत्य कर रही थी। तभी अचानक वह नृत्य करते हुए जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कक्षा पांच की छात्रा की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम के दौरान अचानक 12 वर्षीय छात्रा पिंकी की हालत बिगड़ गई। स्कूल का स्टाफ उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


जरीफनगर निवासी महेश की 12 वर्षीय बेटी पिंकी जरीफनगर में ही चौराहे पर स्थित एचडी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। सोमवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें पिंकी ने हिस्सा लिया था। स्कूल के स्टाफ के अनुसार छात्रा ने कुछ देर पहले देशभक्ति गीत गाया था। इसके बाद वह राधा बनकर नृत्य कर रही थी। तभी अचानक वह नृत्य करते हुए जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई।

यह देखकर स्कूल के अध्यापक दौड़ पड़े। उन्हें लगा कि छात्रा को चक्कर आ गया होगा लेकिन उसे बेहोश देखकर अध्यापक डर गए। वह तुरंत छात्रा को दहगवां स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सूचना पर वहीं उसके परिवार वाले पहुंच गए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

बिना पोस्टमार्टम कराए कर दिया अंतिम संस्कार

शाम को उसके परिवार वालों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा दो बहनों में बड़ी थी। उसकी छोटी बहन भी इसी स्कूल में पढ़ती है। इस संबंध में जानने के लिए जब छात्रा के पिता को फोन किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ बताता रहा।

विज्ञापन


छात्रा एक गाने पर नृत्य कर रही थी। इसी दौरान वह गिर गई। उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने बताया कि पहले भी पिंकी की इस तरह हालत खराब हो चुकी थी। शायद उसको हार्ट अटैक पड़ा था।
विज्ञापन

- शिव कुमार, प्रबंधक एचडी पब्लिक स्कूल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें