फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कपड़ा धोने की मशीन में आया करंट, छात्रा की मौत

Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। कस्बे में मंगलवार रात कपड़ा धोने की मशीन में करंट आने से 24 वर्षीय छात्रा रोशनी की मौत हो गई। उसके परिवार वालों के मुताबिक छात्रा डीएलएड कर रही थी। वह मंगलवार रात करीब 7:45 बजे कपड़ा धोने के लिए वॉशिंग मशीन चला रही थी। उसी समय किसी तरह वॉशिंग मशीन में करंट आ गया, जिससे छात्रा उसकी चपेट में आ गई और वहीं बेहोश होकर गिर गई। यह देखकर परिवार वाले दौड़कर आए। उन्हाेंने किसी तरह छात्रा को मशीन से अलग किया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस देर रात तक मामले की छानबीन करती रही। खबर लिखे जाने तक छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भिजवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें