फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दादी की गोद में बैठी बालिका के सिर में लगी लाठी, मौत

Sun, 14 Jul 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उघैती थाना क्षेत्र के गांव कूबरी कामसहाय की मढ़ैया गांव में गमगीन बैठे मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। गांव कूबरी कामसहाय की मढ़ैया में शनिवार दोपहर मेड़ के विवाद को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दादी की गोद में बैठी बालिका के सिर में लाठी लगने से उसकी मौत हो गई। जबकि, दो लोगों के चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

ग्राम कूबरी कामसहाय की मढ़ैया निवासी जीतपाल खेतीबाड़ी करते हैं। खेत की मेड़ को लेकर उनका चचेरे भाइयों से ही विवाद चल रहा है। दो दिन पहले चचेरे भाइयों ने उनकी मेड़ काट डाली थी। जीतपाल ने कई लोगों से इसकी शिकायत की तो आरोपी उल्टे उन्हीं पर मेड़ काटने का आरोप लगाने लगे।
इसको लेकर गांव के कई संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने को कहा था। शनिवार दोपहर दोनों पक्ष और गांव के कई लोग उनके खेत पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही थी। उसी दौरान जीतपाल की मां कांता देवी उनकी तीन वर्षीय बेटी अवंशिका को गोद में लेकर खेत पर पहुंच गईं। खेत पर समझौता होने की बजाय दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। लोग उन्हें समझाते रहे लेकिन वह नहीं माने। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। उन्होंने एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

कांता देवी ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उनपर ही लाठी से वार कर दिया। इस दौरान एक लाठी बालिका के सिर में जा लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिससे एसओ राजेश कौशिक मौके पर पहुंच गए। इस बीच आरोपी भी वहां से खिसक लिए। एसओ ने मामले की छानबीन करते हुए बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अभी जीतपाल ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। एसओ ने बताया कि इसमें तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

खेत में निकली अवंशिका की जान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोटी बहन का जन्म
किसान जीतपाल ने शुक्रवार को अपनी गर्भवती पत्नी प्रीती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया था। वह रातभर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहे। सुबह मेड़ के फैसले को लेकर अपने गांव चले गए। जिस दौरान उनकी बेटी अवंशिका की लाठी लगने से मौत हुई थी। उसी दौरान उनकी पत्नी का प्रसव हुआ और उन्होंने बेटी को जन्म दिया। जीतपाल का एक पांच साल का बेटा सुभाष है। उससे छोटी अवंशिका थी। शनिवार दोपहर दूसरी बेटी ने जन्म लिया। इससे परिवार में एक तरफ खुशी और एक तरफ गम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें