फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय ताइक्वांडो में चमकीं हरबिलास कॉलेज की छह छात्राएं

Thu, 24 Aug 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
girls
विज्ञापन
पीलीभीत के स्टेडियम में बुधवार को हुई मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज की छह छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन से कॉलेज का नाम रोशन कर दिया। मेडल जीत कर कॉलेज लौटीं छात्राओं को जोरदार स्वागत किया गया। हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज की छह छात्राओं में कशिश दुबे, अर्चना यादव, नेहा श्रीवास्तव और काजल मौर्य ने जूनियर बालिका वर्ग में अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया था। सीनियर बालिका वर्ग में आरती कुमारी और अलका ने भी पहला स्थान पाया। कोच अजयपाल सिंह के साथ मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इससे पहले माध्यमिक कॉलेजों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी इन छात्राओं को प्रदर्शन शानदार रहा था। बृहस्पतिवार को कॉलेज लौटीं विजेता छात्राओं के हौसले की प्रधानाचार्या गोपाल शर्मा ने तारीफ की। इस मौके पर टीम मैनेजर निशा कुमारी, सुनील गोयल, संजय गुप्ता समेत शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें