फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरकारी ट्यूबवेल पर नहाते समय युवती की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव भरकुइयां निवासी राजपाल सिंह की 23 वर्षीय बेटी की गांव के पास में लगे सरकारी ट्यूबवेल पर नहाते समय डूबकर मौत हो गई। करीब तीन बजे परिजन को उसका शव पड़ा मिला। परिजन ने बताया कि बेटी मानसिक बीमार थी। नहाते समय वहां अन्य कोई नहीं था।
विज्ञापन


राजपाल ने बताया कि उसकी बेटी लक्ष्मी देवी मानसिक बीमार थी। बुधवार को घर के लोग काम में लगे थे कि वह चुपचाप निकल गई। घर से कुछ ही दूरी पर बने सरकारी ट्यूबवेल में नहाने लगी। इसी बीच डूबने से उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें